कोलकाता, जून 3 -- तृणमूल कांग्रेस के विधायक फिरहाद हकीम ने कोलकाता के महापौर पद से इस्तीफा दे दिया। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने उन्हें इसकी अनुमति दी थी। हकीम ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में माने जाते रहे हैं, लेकिन टीएमसी के कई नेताओं ने बगावत कर दी है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम भी मौजूद थे। पीटीआई के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक कुणाल घोष ने बताया कि इस संबंध में किए गए हकीम के अनुरोध को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने स्वीकार कर लिया है। पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक और बनर्जी के करीबी माने जाने वाले हकीम ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद कोलकाता नगर निगम के कामकाज में आ रही कठ...