नई दिल्ली, मई 17 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शनिवार, 16 मई की रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। 4 चौकों और 10 गगनचुंबी छक्कों की मदद से फिन एलन ने मात्र 35 गेंदों पर 93 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265.71 का रहा। हालांकि वह अपने दूसरे आईपीएल शतक से मात्र 7 रनों से चूक गए। जीटी के गेंदबाज साई किशोर ने 12वें ओवर में उन्हें आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जाते-जाते फिन एलन अपनी छाप छोड़ गए और कई रिकॉर्ड तोड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की भी बराबरी की। यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेल-मार्श जैसे दिग्गजों को पछाड़ रचा इतिहासएक IPL पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के फिन एलन के आईपीएल करियर में यह दूस...