नई दिल्ली, मई 16 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज फिन एलन शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए। सलामी बल्लेबाज एलन ने 35 गेंद में 93 रन बनाए। वह कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब थे लेकिन साई किशोर ने उनका सपना तोड़ दिया। फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी की दमदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 245 रन बनाए। फिन एलन के नाम कई रिकॉर्ड आईपीएल की एक पारी में कई बार 10 से अधिक छक्के लगाने के मामले में फिन एलन चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल और वैभव सूर्यवंशी के क्लब में जगह बनाई है। आईपीएल में एक पारी में कई बार 10 से अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने चार बार एक पारी में 10 से अधि...