कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। आईआईटी के चेस क्लब और एसबीआई-जीआईसी के संयुक्त प्रयास में शनिवार को दो लाख रुपये की इनामी एक दिवसीय फिडे रेटेड ओपन शतरंज चैम्पियनशिप खेली जाएगी। इसका आयोजन आईआईटी कानपुर परिसर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन व कानपुर चेस एसोसिएशन की देखरेख में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश-विदेश के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अब तक 384 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 289 पुरुष व 95 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। चैम्पियनशिप में विजेता खिलाड़ी को चालीस हजार रुपये, उपविजेता खिलाड़ी को पच्चीस हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को पंद्रह हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता की चीफ आर्बिटर कविता पटेल होंगी, जबकि...