नई दिल्ली, मार्च 21 -- आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ियों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड समेत चार तेज गेंदबाज आईपीएल 19 के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपने तेज गेंदबाजों का कार्यभार प्रबंधन कर रहा है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को पूरी तरह फिट होने के बावजूद आईपीएल के लिए मंजूरी ना देने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर सवाल उठाए हैं। मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले थे। हालांकि वर्कलोड मैनेज करने की वजह से वह शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे। हालांकि वह दो महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश ...