फिट युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं: कुलपति
गया, अगस्त 26 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गेम्स एंड स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से टीम स्माइल के सहयोग से पोस्टर निर्माण एवं क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, रचनात्मकता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना तथा खेलों के महत्व के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मानसिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि 'फिट युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।'' शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.