गोड्डा, जून 5 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। रेल मंत्रालय भारत सरकार के सीएसआर तहत आईआरएफसी लिमिटेड द्वारा संचालित कार्यक्रम फिट गर्ल्स, फिट इंडिया के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली बच्चों के बीच खेल सामग्री वितरित की गई। बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त गोड्डा लोकेश मिश्रा ने 276 बच्चियों को खेल सामग्री सौंपी। इस अवसर पर आईआरएफसी के पदाधिकारियों में सीनियर कंसल्टेंट सीएसआर उत्पल मजूमदार एवं मोहित सिंह उपस्थित थे। जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को बढ़ावा के साथ साथ उन्हें फिजिकल फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाना है। उन्होंने बताया कि गोड्डा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राएं आदि थे...