फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निकाली गई साइकिल रैली
देवरिया, जून 10 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायती राज विभाग की ओर से बुधवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से साइकिल रैली का शुभारंभ हुआ। रैली ब्लॉक कार्यालय से निकलकर साहोपार गांव के साथ आसपास के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों को नियमित व्यायाम करने और दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत विंध्याचल सिंह ने कहा कि साइकिल प्रदूषण-मुक्त परिवहन का बेहतर साधन है। इसके नियमित उपयोग से जहां स्वास्थ्य बेहतर रहता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.