बरेली, मई 3 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, बरेली द्वारा रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत संडे ऑन साईकल विथ अन्नदाता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों, डेयरी उत्पादकों एवं कृषि से जुड़े लोगों के साथ साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र से शुरू होकर धोपेश्वर नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ चौराहा, मदारी की पुलिया होते हुए पुनः केंद्र पर समाप्त हुई। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र प्रभारी संदीप मोहन चौधरी एवं भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री नरेश गंगवार ने प्रतिभागियों का स्वागत करके की। इस दौरान किसानों और खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने और नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में करीब 15 किसानों व खिलाड़ियों ने भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.