फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्रों ने निकाली साइकिल रैली
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज में सोमवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जन-जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। यह आयोजन 32 बिहार बटालियन एनसीसी, 2 बिहार बटालियन एनसीसी और एलएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस रैली में 150 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया।अपने संदेश में प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब हमारी युवा पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का मूल मंत्र है।इस मौके पर 32 बिहार बटालियन एनसीसी के कर्नल प्रदीप नायर, लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार, सूबेदार मेजर रंजीत सिंह, सूबेदार भक्त बहादुर कार्की, हवलदार विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.