अररिया, अगस्त 17 -- अररिया। एक संवाददाता फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया द्वारा वाहिनी मुख्यालय से संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। बल मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना था। साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड अररिया, महादेव चौक एवं नहर रोड होते हुए पुन: वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान बल कार्मिकों ने 'स्वस्थ शरीर-सशक्त राष्ट्र' और 'फिट रहें-हिट रहें' जैसे प्रेरणादायी संदेशों के माध्यम से आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- एसएसबी ने निकाली 'संडे ऑन साइकिल' रैली इस अवसर पर 52वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट ...