फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली संडे ऑन साइकिल रैली
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- लखीमपुर। तृतीय वाहिनी एसएसबी लखीमपुर परिसर से कॉमन वेल्थ गेम्स थीम पर फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया। द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट तृतीय वाहिनी एसएसबी अजय पाण्डेय की अध्यक्षता में इस रैली का आयोजन किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने नागरिकों व एसएसबी जवानों को स्वास्थ्य व फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने संडे आन साइकिल अभियान के महत्व व नियमित व्यायाम और साइक्लिंग के लाभों के बारे में बताया। इस दौरान अनिल सिंह यादव उप कमांडेंट, विरेंदर सिंह उप कमांडेंट, पदम सिंह मीणा सहायक कमांडेंट संचार सहित क्षेत्रक मुख्यालय तृतीय वाहिनी के अन्य बलकर्मियों ने उत्साह से भाग लिया। यह भी पढ़ें- फिट इंडिया अभियान के तहत निकाली संडे ऑन साइकिल रैली य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.