फिट इंडिया अभियान के तहत एसएसबी की 'संडे ऑन साइकिल' रैली आयोजित
किशनगंज, मई 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत रविवार को आयोजित 75वें "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन सशस्त्र सीमा बल के सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी, क्षेत्रक मुख्यालय रानीडंगा एवं 41वीं वाहिनी द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम का उद्देश्य बल कार्मिकों एवं आम लोगों के बीच शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। साइकिल रैली के दौरान पूरे माहौल में जोश, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। प्रतिभागियों ने "फिट इंडिया- हेल्दी इंडिया" का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- इमामगंज के सलैया में एसएसबी के जव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.