फिटनेस नहीं, कैदियों को दर्दनाक सजा देने के लिए बनी थी ट्रेडमिल! जानिए इसका चौंकाने वाला इतिहास
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- आप किसी भी जिम में जाएंगे तो वहां आपको ट्रेडमिल पर अपनी कैलोरी बर्न करते हुए लोग जरूर मिल जाएंगे। ट्रेडमिल को अब सिर्फ फिटनेस की ही मशीन माना जाता है। लोग इस पर घंटों तक दौड़कर अपनी कैलोरी बर्न करते हैं और वजन घटाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ट्रेडमिल जब बनाई गई थी, तब इसका उद्देश्य सजा देना था। जी हां, ट्रेडमिल का इतिहास आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल जेल के कैदियों को घंटों तक सजा देने के लिए किया जाता था और पहले ही ट्रेडमिल आजकल की तरह इतनी सिंपल नहीं थी। तो चलिए जानते हैं आखिर कब हुआ इसका अविष्कार और क्यों?ट्रेडमिल का अविष्कार कब हुआ? ब्रिटेन के एक इंजीनियर विलियम क्यूबिट ने साल 1818 में ट्रेडमिल मशीन का अविष्कार किया था। जब इसका अविष्कार किया गया तब इसका नाम ट्रेडव्हील रखा गया था। उस वक्त इस मशीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.