अलीगढ़, फरवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्थान डब्लाथॉन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार को फिटनेट व अनुशासन का अनूठा संदेश दिया। वे खुद अपने आवास से साइकिल से ओजोन सिटी स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। वापस भी साइकिल से ही गए। इस दौरान करीब 17 किलोमीटर का दूरी तय की। उन्होंने बच्चों को नियमित व्यायाम करने व दैनिक जीवन में फिटनेस को अपनाने का संदेश दिया। सुबह सात बजे निर्धारित समय पर एसएसपी अपने आवास से साइकिल लेकर निकले। वहां से लालडिग्गी तिराहा, अब्दुल्ला रोड, केला नगर, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा, क्यामपुर मोड़ होते हुए ओजोन सिटी पहुंचे। गाड़ी के पीछे साइकिल पर एसएसपी को आते देख सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद मंच से एसएसपी ने संबोधन शुरू किया तो बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.