भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। लंबे समय बाद परिवहन कार्यालय में फिटनेस जांच और सर्टिफिकेट दिए जाने का कार्य शुरू हुआ है। इसको लेकर शिकायत भी मिलने लगी है। कुछ बस संचालकों ने फिटनेस जांच के नाम पर ज्यादा पैसे मांगे जाने की शिकायत डीटीओ से की है। बस आपरेटर संघ के सदस्य सुबोध राय ने बताया कि दूसरे जिलों में जहां आटोमेटिक फिटनेस जांच होती है वहां 4500 रुपए शुल्क है जबकि यहां ज्यादा की मांग हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...