बदायूं, मई 1 -- व्यावसायिक वाहन चालकों को परिवहन विभाग में बड़ी राहत दी है।अब जनपद में ही वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। परिवहन अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जनपद जहां पर एटीएस (आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन) की स्थापना नहीं है, उन जनपद में वाहनों के फिटनेस का कार्य संबंधित जनपद के परिवहन अधिकारियों के माध्यम से किया जायेगा। वर्तमान में बदायूं के वाहनों की फिटनेस बरेली में स्थापित निजी एटीएस केंद्र के द्वारा की जा रही थी। जिससे वाहन चालकों को फिटनेस कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी,साथ ही दिक्कतों का सामना करना भी पड़ता था।मोर्थ द्वारा जारी नई गाइडलाइन से वाहन स्वामियों को अपने जनपद में ही फिटनेस कराने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कि वाहन स्वामियों को अनावश्यक खर्च नहीं करने होंगे और उनका समय भी बचेगा।एआरटीओ यह भी पढ़ें- 30 सितंबर ...