गोरखपुर, सितम्बर 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने वाहनों के फिटनेस के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। मुख्य सचिव को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि महावीर छपरा स्थित निजी फिटनेस सेंटर पर सरकारी शुल्क के अतिरिक्त प्रत्येक वाहन से 10 से 15 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। पत्र में बिना वाहन सेंटर पहुंचे फिटनेस जारी करने का भी दावा किया गया है। ट्रांसपोर्टरों ने मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि मंडलायुक्त, एडीजी, एसएसपी, परिवहन आयुक्त और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...