इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- सैफई, संवाददाता। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र सैफई के तत्वावधान में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओलंपियन व हॉकी कोच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई एम.पी. सिंह व विशिष्ट अतिथि पैरामेडिकल डॉ. भगत सिंह ने फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज का नारा देकर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि साइकिल चलाना फिट रहने का सबसे आसान और प्रभावी माध्यम है। इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और कई बीमारियों से बचाव संभव है।रैली में डॉक्टरों, स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और क्षेत्रीय लोगों सहित करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रैली मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम सैफई से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल छात्रावास और एसएस मेमोरियल स्कूल ...