फिटनेस का संदेश लेकर सड़क पर उतरे एसएसबी व पुलिस के जवान
बगहा, अगस्त 16 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। एसएसबी 21वीं वाहिनी एवं बगहा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भारत सरकार के 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत 'संडे ऑन साइकिल' अभियान चलाया गया। इस दौरान साइकिल रैली निकालकर लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ नगर परिषद बगहा की उप सभापति रश्मी रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बगहा एक थाना परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इसके बाद रैली एसएसबी 21वीं वाहिनी के मंगलपुर कैंपस पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में एसएसबी कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, बगहा के एसपी राजेश कुमार, एसडीएम चांदनी देवी,, एसएसबी एवं पुलिस के अधिकारी-जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.