नैनीताल, अप्रैल 16 -- गरमपानी। सीएचसी गरमपानी में तैनात एकमात्र फिजिशियन के स्थानांतरण निरस्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा है कि सीएचसी गरमपानी दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है, जहां आसपास के कई गांवों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सेवाएं भी इसी केंद्र पर निर्भर हैं। ऐसे में एकमात्र फिजिशियन के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही स्थानांतरण आदेश निरस्त कर चिकित्सक की पुनः तैनाती न होने पर आंदोलन को चेताया। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। यह भी पढ़ें- सीएचसी परिसर बना बाइक स्टैंड, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.