चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा। सदर अस्पताल के ओपीडी में स्थित फिजियोथैरेपी कक्ष लगभग दो महीने से बंद रहने से रोगियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।। सदर अस्पताल फिजियोथैरेपी कराने के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।बाहर में अघीक पैसा लगा कर फिजियोथैरेपी कराना पड़ रहा है। किस कारण से डा,रूमी नहीं आ रही है सदर अस्पताल के किसी भी पदाधिकारी और कर्मचारियों को मालूम नहीं है।जब कि हाल ही में सदर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा खराब पड़े फिजियोथैरेपी नयी मशीन को बदल कर नयी मशीन लगी गयी थी।मशीन के लग जाने से सदर अस्पताल उपचार के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिल रही थी। मरीजों को बाहर पैसा लगाने की जरूरत नहीं पड रही थी। लेकिन अचानक फिजियोथैरेपी डा,रूमी के नहीं आने से ठप पड़ गया है।उक्त मशीन से चिकित्सक द्वारा वयाम करा कर शरीर क...