बगहा, अप्रैल 25 -- श्रीकांत गुप्ता वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि।वीटीआर की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने तथा वन क्षेत्र में जंगल सफारी करने के उद्वेश्य से प्रति दिन दर्जनों की संख्या में पर्यटक वाल्मीकि नगर पहुंच रहे है। हालांकि पिछले हफ्ते मौसम के परिवर्तन होने की वजह से पर्यटक की संख्या में कुछ कमी आ गई थी। लेकिन शनिवार से वीटीआर का मौसम फिर से खुशनुमा हो गया। जिसके कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) का भ्रमण करने तथा जंगल सफारी का आनंद उठाने के लिए वाल्मीकि नगर पहुंचने लगे। इसी क्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन रिसर्च पटना के फिजियोथैरेपी के द्वितीय वर्ष के रक्षा कुमारी, सुनिधि कुमारी, श्रेया कुमारी, सोनिया कुमारी, सारिका कुमारी, अवनीश कुमार, हिमांशु कुमार, विराट,प्रिंस, आयुष कुमार सहित 30 छात्रों का दल प्रो...