अमरोहा, फरवरी 3 -- फिजियोथैरेपिस्ट के बंद मकान के ताले काटकर 45000 की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में तीन लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर मकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मान रही है कि घटना में किसी जान पहचान के शख्स का हाथ है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी समरपाल सिंह नगर के अमरोहा अड्डे के नजदीक किराए के मकान में रहते हैं। दूसरी मंजिल पर उनका आवास है जबकि, नीचे प्रथम तल पर फिजियोथैरेपी सेंटर है। समरपाल सिंह दिल्ली में भी फिजियोथैरेपी सेंटर चलाते हैं। समरपाल सिंह का कहना है कि पिछले कई दिन से वह दिल्ली गए हुए थे। पत्नी नेहा मकान पर ताला लगाकर अपने मायका मुरादाबाद चली गई। सोमवार सुबह समरपाल सिंह व उनकी पत्नी नेहा मकान पर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.