फिजियोथेरेपी विभाग आइसोलेशन वार्ड में होगा शिफ्ट
रांची, जुलाई 11 -- रांची। रिम्स के फिजियोथेरेपी विभाग को अस्थायी रूप से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग का पुराना बेसमेंट लंबे समय से जर्जर था, जहां बारिश में पानी भरने और सीलन से मशीनें खराब हो रही थीं। मरीजों का इलाज प्रभावित न हो, इसलिए रिम्स प्रशासन चरणबद्ध तरीके से उपकरणों को नए स्थान पर पहुंचा रहा है। शिफ्टिंग पूरी होने के बाद यहीं से मरीजों का सुचारू इलाज होगा और पुराने भवन की मरम्मत कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रिम्स में मरीज बेहाल, लिफ्ट पर खाना ट्रॉली का राज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.