फिजियोथेरेपी केंद्र शुरू, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
हरिद्वार, मार्च 28 -- रामराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के 'देवस्य अभिलाषा' वरिष्ठ नागरिक गृह रावली महदूद में फिजियोथैरेपी केंद्र शुरू हो गया। यह केंद्र बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। मुथूट फाइनेंस कंपनी ने सीएसआर के तहत आधुनिक उपकरणों का योगदान किया। यहां ट्रीटमेंट टेबल, ट्रैक्शन टेबल, रशियन करंट मशीन, हीटिंग पैड, अल्ट्रासोनिक मशीन, सोल्डर व्हील, सोल्डर पुली, जिम बॉल, योगा मैट, आइस पैड जैसे संसाधन हैं। प्रबंधक कार्तिक बाटला और अशोक कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान एरिया मैनेजर राकेश सॉनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। सचिव संजू शर्मा ने कहा कि इन उपकरणों से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सीपी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शिवानी, नेहा मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.