हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- ​हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट दीप चंद्र जोशी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में कॉलेज प्रशासन की ओर बुधवार को लेक्चर थिएटर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।​ मूल रूप से बागेश्वर के बनतोली (गरुड़) निवासी दीप चंद्र जोशी एसटीएच में नौकरी करने से पहले भारतीय नौसेना में तैनात थे। सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्होंने 26 वर्ष 10 माह काम क़िया। प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल, प्रो.आरजी नौटियाल, प्रो. महेंद्र कुमार पंत, राजेंद्र पंत, मैनेजर परितोष पंत, ​हरिमोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...