नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बुध विहार इलाके में सोमवार को एक शख्स ने अपनी फिजियोथेरेपिस्ट साली का गला पेपर कटर से रेत दिया। फिलहाल घायल युवती की हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज बीएसए अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी जय प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नजफगढ़ निवासी जयप्रकाश यादव का विवाह तीन साल पहले कराला निवासी अंकिता से हुआ था। दोनों कम्प्यूटर टीचर हैं। उनका एक साल का बेटा भी है। कुछ समय से दंपति में घरेलू कलह बढ़ गई थी, जिसकी वजह से अंकिता बीते साल अप्रैल से अपने मायके में रह रही है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने चार दिन पहले भी बात करने की कोशिश की थी। इस दौरान अंकिता के परिजनों ने जयप्रकाश से अभद्रता कर दी थी। इसी से नाराज होकर जयप्रकाश ने हत्या की योजना तैयार की। महिला के कपड़े पहनकर पत्नी की हत्य...