चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर। इजराइल और इराक के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद भारतीय भी जहां-तहां फंस गए हैं। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी डॉ. महेंद्र कुमार यादव अबूधाबी में फिजियोथिरेपिस्ट हैं। वहां हमदान स्ट्रीट में रहते हैं। फिलहाल गांव आए हुए हैं। उन्हें पांच मार्च को अबूधाबी जाना था लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। उन्होंने बताया कि अबूधाबी में जहां वह रहते हैं वहां से करीब 5 किमी दूर हमला हुआ था। युद्ध को देखते हुए एयरपोर्ट बंद थे। ऐसे में जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि अबूधाबी में वह हास्पिटल अलहोस्न वनडे सर्जरी सेंटर में फिजियोथिरेपी विभाग के निदेशक और विभागाध्यक्ष है। वह दिल्ली में इंटरनेशनल फिजियोथिरेपी पर आयोजित कांफ्रेंस में बीते 16 फरवरी को भाग लेने आए थे। उसके बाद वहां से मांगलिक कार्यक्...