गोरखपुर, मई 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। चिकित्सा शिक्षा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल 21,291 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20,808 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। 483 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में 97.7 प्रतिशत ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों ने बताया कि फिजिक्स ने उनको काफी छकाया जबकि केमिस्ट्री और बायरोलॉजी का पेपर संतुलित रहा। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान से मध्यम स्तर का बताया। अभ्यर्थियों के अनुसार भौतिकी के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन और अधिक गणनात्मक थे, जिससे समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा। कई छात्रों को सभी सवाल हल करने समय कम पड़ गया। बताया कि बायोलॉजी के अधिकांश प्रश्न सैद्धांतिक थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.