कानपुर, फरवरी 28 -- मंगलपुर,संवाददाता। यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में विज्ञान वर्ग की इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का शुक्रवार को भौतिक विज्ञान के पेपर के साथ समापन हो गया। आखिरी दिन भौतिक विज्ञान में जीव विज्ञान लिए बच्चे न्यूमेरिकल सवालों में उलझे रहे। यूपी बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुक्रवार की शाम विज्ञान वर्ग की परीक्षाओं का समापन हो गया। गणित लिए छात्र-छात्राओं को तो न्यूमेरिकल में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं हुई लेकिन जीव विज्ञान लिए बच्चे न्यूमेरिकल के सवालों में उलझे रहे जिसमें उनके कई सवाल छूट भी गए। जीव विज्ञान के बच्चे को बहुविकल्पीय प्रश्नों में भी परेशानी हुई। वहीं हाई स्कूल की परीक्षाएं अंतिम चरण में है । इसमें शुक्रवार की सुबह गणित के पेपर में बच्चे विकल्पीय प्रश्नों...