रामपुर, फरवरी 21 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा शुक्रवार को जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा में जिले के 13 केंद्रों पर 1612 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि उनका महत्वपूर्ण विषय फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) का पेपर था। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र को कठिन और लंबा बताया। उनका कहना था कि कुछ प्रश्न बहुत घुमाकर पूछे हुए थे। हालांकि, नियमित तैयारी करने वाले छात्रों के लिए पेपर आसान था और वे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। परीक्षार्थियों के अनुसार सेट-बी में न्यूमेरिकल काफी लंबे थे। एक सवाल हल करने में ज्यादा समय लग गया, जिससे बाकी प्र...