मधुबनी, मई 4 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक सेमेस्टर-3 की एमआईसी परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन विभिन्न विषयों की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। प्रथम पाली में फिजिक्स, अकाउंट्स, साइकोलॉजी एवं सोशियोलॉजी की परीक्षा ली गई, जबकि द्वितीय पाली में जियोग्राफी, हिंदी, होम साइंस, बॉटनी, फिलॉसफी एवं इंग्लिश विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। फिजिक्स के प्रश्न पत्र में घुमावदार एवं ट्रिकी प्रश्न पूछे जाने से परीक्षार्थियों को कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ा, हालांकि ऑब्जेक्टिव प्रश्नों से उन्हें आंशिक राहत मिली। फूलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय केंद्र पर प्रथम पाली में कुल 256 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जिनमें फिजिक्स के 77, अकाउंट्स क...