रांची, अप्रैल 16 -- रांची। फिजिक्सवाला के कई विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। कुछ विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में पंजाब के फाजिल्का से वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद से अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर से आयुष्मान महापात्रा शामिल हैं। रांची के ऑफलाइन केंद्र में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें शहर के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। संस्थापक अलख पांडेय ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। यह भी पढ़ें- 10वीं बोर्ड परिणाम में गोल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- 98 फीसदी परिणाम के साथ फाउंडेशन स्कूल का...