नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- फिजिकल रिलेशन के दौरान कई बार सूखापन या रगड़ की वजह से परेशानी हो सकती है। ऐसे में लुब्रिकेंट काम आता है। लेकिन कुछ लोग लुब्रिकेंट ना होने पर घर में रखी कोई भी फिसलन वाली चीज इस्तेमाल कर लेते हैं। उन्हें लगता है कि अगर कोई चीज त्वचा पर आसानी से लग रही है, तो वहां भी लगाई जा सकती है। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। फिजिकल रिलेशन के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली चीज ऐसी होनी चाहिए, जिससे जलन या दूसरी परेशानी ना हो। गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. वैदेही मराठे ने ऐसी 4 आम चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें लुब्रिकेंट की जगह इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।1. लार (Saliva) को लुब्रिकेंट की तरह लुब्रिकेंट ना होने पर कुछ लोग लार से काम चलाने की कोशिश करते हैं। यह आसान तरीका लग सकता है, लेकिन इसे लुब्रिकेंट का अच्छा ऑप्शन नहीं माना जाता। लार ब...