धनबाद, मार्च 12 -- कपुरिया फुटबॉल मैदान में संचालित नि:शुल्क ग्रामीण फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर, कपुरिया के प्रशिक्षुओं के लिए बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जिम के उपकरण उपलब्ध कराए गए। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, कपुरिया ओपी प्रभारी प्रमोद लकड़ा तथा जिला पर्यटन पदाधिकारी संतोष पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सेंटर के प्रशिक्षुओं ने अतिथियों का गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर स्वागत व सम्मान किया। मौके पर जिला फुटबॉल कोच लक्ष्मण, प्रशिक्षक रंजीत दसौंधी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार महतो, उप मुखिया दीपा देवी, कार्तिक महतो, ललित कुमार, धर्मेंद्र कालिंदी, अरुण कुमार, विजय समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...