कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। फिक्की फ्लो के कानपुर चैप्टर के 42वें वार्षिक सम्मेलन में नई चेयरपर्सन अंकिता गर्ग को औपचारिक दायित्व सौंपा गया। फिक्की हाउस में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान चेयरपर्सन की उपलब्धियों का सम्मान करते हुए नए नेतृत्व का स्वागत किया। चेंज ऑफ गार्ड समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में फ्लो की सराहना की। कृति श्राफ के नेतृत्व में फ्लो ने कौशल विकास, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से 18636 महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव डाला गया। नई चेयरपर्सन ने कहा महिलाओं के लिए सीखने, नेतृत्व करने और आगे बढ़ने के अवसरों का विस्तार करना व जमीनी और संस्थागत स्त...