जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी से जुड़े लोगों की जानकारी अब ऑनलाइन पुलिस तक पहुंचाई जा सकेगी। इसके लिए पुलिस के सिविल सिटीजन पोर्टल पर सूचना देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोग ड्रग्स की खरीद-बिक्री करने वालों के बारे में जानकारी देने के साथ संदिग्धों के फिंगर प्रिंट, फोटो और दस्तावेज भी अपलोड कर सकेंगे। इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। पोर्टल के माध्यम से लोग अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। इसके लिए उन्हें संबंधित व्यक्ति या गतिविधि के बारे में उपलब्ध जानकारी साझा करनी होगी। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर सकती है। ऑनलाइन सूचना देने की सुविधा के तहत संदिग्ध व्यक्ति की पहचान से जुड़े...