बस्ती, अक्टूबर 5 -- बस्ती, हिटी। सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी में विशेष फास्ट बॉलिंग कैम्प का आयोजन किया गया। सात दिवसीय कैंप में फास्ट बॉलिंग कोच मोनू सिंह, एकेडमी के डायरेक्टर कोचिंग अनिकेत उपाध्याय ने फास्ट बॉलर्स को आधुनिक तकनीक, बॉलिंग एक्शन में सुधार, फिटनेस, योर्कर, बाउंसर जैसी विविधताओं और मेंटल टफनेस पर विशेष प्रशिक्षण दिया। कोच अनिकेत उपाध्याय ने कहा हमारा उद्देश्य बस्ती के युवा तेज गेंदबाजों को राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देना है, ताकि वे आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। तेज गेंदबाजों को विशेष ड्रिल्स और वीडियो एनालिसिस के जरिए उनकी कमियों को दूर करने की सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...