मुंगेर, मार्च 31 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय घोरघट की छात्रा कोमल कुमारी ने जिला में सातवां स्थान प्राप्त कर प्रखंड की टॉपर बनकर अपने प्रखंड का नाम सहित अपने माता-पिता का नाम जिला में रोशन कर दिया है। प्रेम टोला घोरघट निवासी पिता सुधीर मंडल एवं माता पुतुल देवी की पुत्री कोमल कुमारी ने बताया कि अपना अध्ययन के अलावा विद्यालय में पढ़ाई करती थी। उसने बताया कि उसका लक्ष्य शिक्षिका बनने का है पढ़ाई के दौरान वह इंटरनेट का उपयोग केवल पढ़ाई के लिये करती थी। उसकी माता पुतुल देवी गृहिणी है एवं पिता सुधीर मंडल गांव में ही फास्ट फूड दुकान के संचालक हैं। छात्रा ने बताया की वह अपनी प्राथमिक शिक्षा सहज जुबेर मध्य विद्यालय घोरघट से प्राप्त की उसके बाद आदर्श उच्च विद्यालय घोरघट से 10 वीं की परीक्षा पास की है। विद्या...