फतेहपुर, अप्रैल 29 -- फतेहपुर। खागा में युवती से दुष्कर्म के मामले को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने पी़ड़िता को दस लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की है। कांग्रेसी नेता शिवाकांत तिवारी, ओम प्रकाश गिहार, वीरेन्द्र चौहान, मोहित मिश्रा आदि ने बुधवार को जिला प्रशासन और एसपी से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग की। बताया कि 24 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनके प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान पीड़िता के परिजनों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की है। आरोप है कि वह लगातार न्याय के ल...