फास्ट ट्रैक पर लोडर की चपेट में आने से चीनी सुपरवाइजर की मौत
मोतिहारी, अगस्त 24 -- रक्सौल। निर्माणाधीन काठमांडू-निजगढ़ तराई/मधेश फास्ट ट्रैक पर लोडर की चपेट में आने से एक चीनी नागरिक की मौत हो गई। हादसा मकवानपुर के भीमफेदी गांवपालिका-8 स्थित महादेवटार में रविवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के अनुसार मृतक की पहचान चाइना रेलवे नंबर-2 इंजीनियरिंग ग्रुप कंपनी लिमिटेड में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत गुओ फांगशुन (51)के रूप में हुई है। काम के दौरान शुक्लाफांटा नगरपालिका-1, कंचनपुर निवासी गौरसिंह साउद द्वारा चलाए जा रहे लोडर के पिछले पहिए की चपेट में गुओ आ गए। गंभीर रूप से घायल गुओ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुओ 15 फरवरी 2026 से उक्त कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत थे। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर प्रारंभिक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.