कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, एक संवाददाता भारतीय रेल लगातार निवेश, आधुनिक तकनीक और यात्री-केंद्रित अप्रोच के माध्यम से असम के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में एक विस्तृत बदलाव ला रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, असम में रेल विकास को समावेशी विकास, क्षेत्रीय एकीकरण और आर्थिक प्रगति के मुख्य संचालक के रूप में उच्च प्राथमिकता दी गई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 से इस केंद्रित प्रयास का असर रेल नेटवर्क के विस्तार, बिजलीकरण, स्टेशनों के पुनर्विकास, संरक्षा पहलों और यात्री सुविधाओं में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि असम में रेल नेटवर्क के विस्तार ने उल्लेखनीय रफ्तार पकड़ी है। पिछले पांच सालों में 416 किलोमीटर नई रेल लाइन बनाई गई है। इसमें 2021 में पूरी हुई बिल...