लखनऊ, जुलाई 12 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे प्रदेश का पहला और देश का तीसरा टोल बैरियर फ्री एक्सप्रेस होगा। यहां पर टोल टैक्स कटाने के लिए वाहनों को रुकना नहीं होगा। खास बात यह है कि फास्टैग और नंबर प्लेट न होने की दशा में वाहन स्वामी उस समय तो बिना रुके निकल जाएंगे लेकिन बाद में उन्हें जुर्माने के साथ टोल देना ही होगा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर प्रवेश करते समय ही ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकोगनिशन(एएनपीआर एआई) कैमरे वाहन की फोटो खीचेंगे और एआई की मदद से नंबर पढ़ेगा। साथ में लगा रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन(आरएफआईडी) रीडर फास्टैग को रीड कर सिस्टम को भेजेगा। वहां से वाहन का टोल अपने आप सिस्टम काट लेगा。

फास्टैग और नंबर प्लेट न हो तो क्या होगा दोनों के न होने या दोनों को किन्हीं कारणों से एएनपीआर और आरएफआईडी के न पढ़ पाने की दशा में भी वाहन ...