हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भाकपा (माले) ने नगर निगम सभागार में राजा बहुगुणा की स्मृति में सभा का आयोजन किया। रविवार को आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि राजा बहुगुणा ने न केवल कम्युनिस्ट धाराओं के बीच, बल्कि सभी जनपक्षधर विचारधाराओं के बीच एकता और समन्वय स्थापित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि कॉमरेड राजा बहुगुणा जनवादी शक्तियों के बीच एक मजबूत पुल के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। आज जब फासीवादी ताकतों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, ऐसे कठिन समय में उनका जाना आंदोलनकारी शक्तियों के लिए एक बड़ी क्षति है। उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि, राजा बहुगुणा ने सभी जनवादी ताकतों को एकजुट करने का आह्वान किया था, जिस पर आज गंभीरता से विचार करने और अमल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.