भदोही, अगस्त 2 -- भदोही, संवाददाता। औराई पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत लाठी-डंडे व फावड़े से मारकर घायल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दबोच ली। पुलिस टीम की माने तो 22 जुलाई को वादी मुकदमा राजेश कुमार पुत्र त्रिभुवन लाल निवासी औराई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भूमि विवाद को लेकर मेरी पत्नी नेहा को सगे चाचा के लड़के गाली देने के साथ ही लाठी व फावड़ा से प्रहार कर दिए थे। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। ऐसे में मुखबिर की सूचना पर रविवार को औराई स्थित रोड पर बहद ग्राम औराई में पशु अस्पताल के पास खंडहर से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...