पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम गुटेहा निवासी मनोहर लाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह अपने खेत पर काम करने गया था। वहां उसके भतीजे नेतराम ने उसकी मेढ़ से सटाकर अपने पेड़ लगा दिए। जब उसने भतीजे से पेड़ लगाने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज की। आरोपी ने उसके फ़ावड़ा सिर पर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह उसने भाग कर वहां से अपनी जान बचाई। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...