फाल्ट होने से 45 मिनट गुल रही जिला अस्पताल की बिजली
इटावा औरैया, जून 30 -- इटावा। मंगलवार को स्वतंत्र फीडर की केबल में फाल्ट होने से 45 मिनट तक संयुक्त जिला अस्पताल की बिजली गुल रही। अचानक बिजली गुल होने से ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान अस्पताल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित रहीं। बिजली आपूर्ति ठप होने से पैथोलाजी जांच, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे सहित अन्य जांच सेवाएं भी कुछ समय के लिए बंद रहीं। जांच कराने पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ा, जबकि ओपीडी में भी कार्य प्रभावित होने से व्यवस्थाएं कुछ देर के लिए अस्त-व्यस्त नजर आईं। बिजली गुल होने पर सबसे ज्यादा परेशानी सीटी जांच के लिए आए मरीजों को उठानी पड़ी तेज गर्मी और धूप से बचने के लिए मरीज और तीमारदार पेड़ की छाया में बैठने को मजबूर हुए ।अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.