बुलंदशहर, जून 22 -- क्षेत्र के दौलतपुर कलां स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव नरसेना और दौलतपुर कलां में बार-बार फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। नरसेना क्षेत्र में गर्मी बढ़ने पर बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। बढ़ते लोड के चलते ट्रांसफार्मर न फुंके इसलिए बदल बदल कर फीडर पर आपूर्ति दी जा रही है। नरसेना के ग्रामीण नवनीत भारद्वाज, बिट्टू गुप्ता, जितेंद्र सिंह, कंचन सिंह, दुजेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार के देर शाम गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट के बाद पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर बाद फाल्ट ठीक होने के बाद सप्लाई चालू हुई। देर रात केबिल में फाल्ट हो गया। जिससे लाइट टू फेस हो गई और कई मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। ...