औरैया, मार्च 14 -- कंचौसी, संवाददाता। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर की मेन लाइन में शनिवार सुबह फाल्ट आने से करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र के कई गांवों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे नौगवां फीडर की मेन लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। फीडर से जुड़े अमरपुर, पुरवा महिपाल और कंचौसी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट तलाशने के बाद लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक कर शाम करीब चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र ...